पंतनगर-: उत्तराखंड की दो बेटियां अब भारत की बड़ी कंपनी टाइटन में समय की रफ्तार के हिसाब से चलेंगी उनके चयन से विश्वविद्यालय प्रशासन में खुशी का माहौल है। भारत में टाइटन कम्पनी लिमिटेड लक्जरी उत्पाद में मुख्य रूप से आभूषण, घड़ियां और आईवियर जैसे फैशन के समान बनाती है। यह कम्पनी टाटा समूह का हिस्सा और तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम के साथ एक संयुक्त उद्यम के रूप में शुरू हुआ, कंपनी का कॉर्पोरेट मुख्यालय सिटी, बैंगलोर में है। इस कम्पनी ने वर्ष 1984 में टाइटन वॉचेज लिमिटेड के नाम से परिचालन शुरू किया और वर्ष 1994 में, टाइटन ने तनिष्क के साथ ज्वैलरी में तथा बाद में टाइटन आईप्लस के साथ आईवियर में कारोबार किया तथा इस कारोबार को आगे बढ़़ानेे के लिए विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से विश्वविद्यालय की अभिज्ञा रावत एवं अभिधा रावत, बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त प्रतिवर्ष लगभग रू. 5 लाख वित्तीय पैकेज तथा अन्य सुविधाएं देय होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति, डा. ए.के. शुक्ला ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




