उत्तराखण्ड

गजब (उत्तराखंड)नकली दवाइयों का बड़ा खुलासा – 4 कंपनी हेड गिरफ्तार, STF की ताबड़तोड़ कार्रवाई।।

Uttarakhand city news dehradun


नकली दवाइयों का बड़ा खुलासा – 4 कंपनी हेड गिरफ्तार, STF की ताबड़तोड़ कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने नकली दवाइयां बनाने और बेचने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 दवा कंपनियों के मालिक/प्लांट हेड को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में STF 10 आरोपियों को दबोच चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 128 रिक्त सीधी भर्ती की फिर जारी की नई अपडेट ।।

जीवन रक्षक दवाइयों की हूबहू नक़ल बनाकर बाजार में बेचने वाले इस गैंग के खिलाफ पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नकली दवाओं से आमजन के स्वास्थ्य पर खतरा और राजस्व को बड़ा नुकसान हो रहा था। इसी पर डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर एसटीएफ ने जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) चौदह साल का बनवास हुआ समाप्त. इन कर्मियों के लिए आया दुग्ध संघ में रामराज्य।।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहले भी इस केस में 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरोह मास्टरमाइंड नवीन बंसल की फर्जी फर्म Beechem Biotech को 4 कंपनियों ने बिना ड्रग लाइसेंस करीब 18 लाख टैबलेट सप्लाई की थी, जिन्हें बाद में नकली ब्रांडेड पैकिंग कर बाजार में बेचा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(बाजपुर)प्रतिबंध कैप्सूल और टैबलेट के साथ मेडिकल स्टोर स्वामी पिता-पुत्र गिरफ्तार ।।

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रदीप गौड़ – Zentic Pharmacuiticals Pvt Ltd
  2. शैलेन्द्र सिंह – BLBK Pharmcuitical Pvt Ltd
  3. शिशिर सिंह – Oxi Pharma Pvt Ltd
  4. तेजेन्द्र कौर – Keron Life Science Pvt Ltd

एसटीएफ ने बताया कि अन्य राज्यों से भी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।


Ad Ad
To Top