पंतनगर,

नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के कारण बंद पड़ी एविएशन गतिविधियां 25 मई से प्रारंभ हो जाएंगी।पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर डॉ एसके सिंह ने बताया कि 25 जनवरी से देहरादून से प्रतिदिन दो फ्लाइट का संचालन होगा।कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी पूरी तरह से सुरक्षा के प्रति गंभीर है तथा फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्री को पंतनगर एयरपोर्ट टर्मिनल में 2 घंटे पहले हर हाल में आना होगा श्री सिंह ने बताया कि बिना मास्क बिना सैनिटाइजर एवं हैंड ग्लव्स के एयरपोर्ट में एंट्री नहीं दी जाएगी।
श्री सिंह ने बताया कि देहरादून से प्रतिदिन दो फ्लाइट 25 मई से संचालित होगी जिसमें दिल्ली से देहरादून,देहरादून से पंतनगर और पंतनगर से देहरादून होते हुए दिल्ली दो फ्लाइटों का संचालन होगा।उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण सारे स्टेट प्रोटोकॉल को यहां लागू किया जाएगा तथा बिना आरोग्य सेतु तथा 100ml सैनिटाइजर ,मास्क और हैंड ग्लव्स के एयरपोर्ट में एंट्री नहीं दी जाएगी।
श्री सिंह ने बताया कि यात्री को वेवचेक इन कर बोर्डिंग कार्ड साथ लेकर चलना अनिवार्य है एयरपोर्ट परिसर में सभी को मास्क तथा अपने सामान का पूर्ण सैनिटाइजेशन कर यात्रा की अनुमति दी गई है इस दौरान सभी यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग तथा निर्धारित सामाजिक दूरी का पालन करना होगा तथा चेकिंग सामान पर यात्री का नाम उड़ान संख्या पीएनआर तथा उद्गम गंतव्य स्थल का नाम स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।श्री सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट परिसर में किसी भी सूरत में विजिटर को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी




