उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(उत्तराखंड) मौसम विभाग की चेतावनी पर इस जनपद में डीएम ने सभी अधिकारियों को किया अलर्ट. आदेश जारी।।

भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी यलो अलर्ट के सम्बन्ध में पौड़ी गढ़वाल जनपद के लिए सभी अधिकारियों को आदेश जिलाधिकारी ने जारी किया है।

पौड़ी गढ़वाल-: निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक एक जून को प्रातः 10:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 01 जून 2024 से दिनाक 05 जून, 2024 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र दौर व कही कही झोंकेदार हवाए चलने एवं कुछ जगह ऊष्ण लहर की सम्भावना व्यक्त की गई है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा निम्न सावधानियां बरतने हेतु निर्देशित किया गया है।

1- प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियन्त्रण बरता जाय।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, मौसम विभाग का दो दिन का ऑरेंज अलर्ट, गंगोत्री और हर्सिल में बर्फबारी जारी,देखें वीडियो

किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति मे त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का

तत्काल आदान-प्रदान जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष

संख्या-01368-221840 पर तत्काल उपलब्ध करायी जाये। जनपद/तहसील स्तर पर आई०आर०एस० प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी, अलर्ट स्थिति में रहेंगे। 3-

4- लोक निर्माण विभाग / राष्ट्रीय राजमार्ग / पी०एम०जी०एस०वाई०/ए०डी०वी० आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में अवरूद्ध / खोले गये मोटर मार्गों के सम्बन्ध में समय-समय पर नियमित रूप से सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक / ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी

5-

अपने-अपने क्षेत्र में बने रहेंगे।

6- समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट सहित अलर्ट एवं क्रियाशील अवस्था में रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (गैस किल्लत होगी दूर) इस तरह से करें बुकिंग,कंपनियों ने फोन नंबर किए जारी।।

7- उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

8- अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेगें।

9- उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाय ।

10- विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी / सुरक्षा बरती जाय।
11- असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवगमन को अनुमति न दी जाय।

12- नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  (रूट डायवर्ट)कैंची धाम जाने वाले यात्रियों के लिए मतलब की खबर ।।

13- जिला सूचना अधिकारी उक्त सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रसारित करवाने का कष्ट करें।

14- समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र पौड़ी के फोन नम्बरों -01368-222424, 221840 पर सूचना तत्काल देने का कष्ट करें।

15- जनपद गढ़वाल की समस्त तहसीलों में आवंटित सैटेलाईट फोन क्रियाशील अवस्था में रहेंगे।

16- समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी इस दौरान जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहेगें। बिना जिलाधिकारी महोदय की अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ेगें।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत उक्त विन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें

106/2024

(दीपेश चन्द्र काला) आपदा प्रबन्धन अधिकारी। पौड़ी।

Ad
To Top