उधमसिंह नगर

बड़ी खबर(उत्तराखंड) इस जनपद में स्कूलों के संचालन के लिए संशोधित आदेश हुए जारी ।।

संशोधित आदेश

कार्यालय आदेश संख्या-291/ आ०प्र० प्रा० / मानसून-2025 दिनांक 29 अप्रैल 2025 के क्रम में ग्रीष्मऋतु के दृष्टिगत जनपद में संचालित (कक्षा 1 से 12 तक) समस्त राजकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो की समय सारणी को ग्रीष्मकाल के दौरान अल्पकाल समय प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 11:30 बजे तक संचालित करने के आदेश दिये गये थे।

जनपद के विद्यालयो में ग्रीष्मऋतु से विद्यार्थियो की सुरक्षा व्यवस्था / उचित प्रबन्धन बनाये रखते हुये विद्यालयों में पाठ्यक्रम गतिविधियों की निरन्तरता के दृष्टिगत उक्त पत्र में अंकित समय सारणी में आंशिक संशोधन करते हुये समय प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 12:00 बजे तक किये जाने हेतु आदेश प्रभावी किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) बालिका शिक्षा. हुई एतिहासिक पहल।।

उपरोक्त आदेश के विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 (ख) के सुसंगत प्राविधानों को उल्लंघन माना जायेगा।

(नितिन सिंह भदौरिया), जिलाधिकारी / अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर। OC

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग(उत्तराखंड)दो मोबाइल झपटमार पुलिस ने किये गिरफ्तार श

कार्यालय जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र, ऊधम सिंह नगर।

दूरभाष नं0 05944-250250/250500/250719 टोल फ्री नं0 1077 ईमेल- ddmausn@gmail.com

पत्र संख्या-

292 / आ०प्र० प्रा० / मानसून-2025 (आदेश)

दिनांक 30 अप्रैल 2025

प्रतिलिपि-निम्नांकित को सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)सुबह तड़के चेकिंग के दौरान थार चालक ने तीन पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर, हायर सेंटर रेफर।।

01- सचिव, आपदा प्रबन्धन पुर्नवास अनुभाग, उत्तराखण्ड शासन देहरादून।

02- आयुक्त, कुमाऊ मण्डल नैनीताल।

03- मुख्य विकास अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

04- मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।

05- जिला कार्यक्रम अधिकारी, उधम सिंह नगर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।

06- कार्यालय प्रति।

जिलाधिकारी / अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर।

Ad Ad Ad Ad Ad
To Top