अल्मोड़ा-: सामाजिक कार्यकर्ता, संजय कुमार पाण्डे ने शहरी क्षेत्र में वन्यजीव संघर्ष को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी से नगर क्षेत्र में बंदरों के आतंक से मुक्त कराए जाने की मांग की है जिसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि बाहरी क्षेत्रों से लाकर बंदरों को शहरी क्षेत्र के पास छोड़ा जाता है जिसके चलते बंदर आतंक मचाए हुए हैं । उन्होंने कहा कि जब वन विभाग से इस बारे में बात की जाती है तो वह बंदरों को पकड़ने की बात नगरपालिका पर डालकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि बंदरो से संबंधित समस्याओं के लिए सिविल सोयम डिवीज़न में बन्दरबाड़ा बनाया जाना है पर इस अभी कार्य नहीं हो पाया है जिसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों की फसलों को बंदर चौपट कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से तुरंत बंदरों से निजात दिलाए जाने की मांग करते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी इस काम में सहयोग करने की बात कही।




