उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) आईएमडी के अलर्ट के बाद खराब मौसम के चलते सभी जनपदों के लिए जारी हुई एडवाइजरी.ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी ।।

महत्वपूर्ण/आवश्यक

संख्या-273/SEOC/73/IMD (2015)

प्रेषक,

ड्यूटी ऑफिसर,

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, 36-आई०टी० पार्क, देहरादून उत्तराखण्ड।

सेवा में,

समस्त जिलाधिकारी,

उत्तराखण्ड।

एस०ई०ओ०सी०

देहरादूनः दिनांकः 4-मई, 2025

विषयः-

उत्तराखण्ड राज्य में अतिवृष्टि के पूर्वानुमान के दृष्टिगत सावधानी बरतने के संबंध में

महोदया/महोदय,

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 04.05.2025 को सायं 6:00 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 04.05.2025 एवं दिनांक 05.05.2025 को जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत एवं नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र दौर कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि एवं कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी./घंटा) तथा दिनांक 06.05.2025 एवं दिनांक 07.05.2025 को जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर साथ ही जनपद देहरादून एवं नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी./घंटा) की सम्भावना व्यक्त की गयी है। इस स्थिति में अपने जनपदों में निम्न सावधानियों सुनिश्चित करने का कष्ट करें:-

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) सीएम धामी ने 28 उच्चधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी।।
  1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।
  2. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।
  3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।
  4. NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
  5. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।
  6. समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। 7. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।
  7. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।
  8. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।
  9. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।
  10. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये।
  11. सम्बन्धित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जायें कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।
  12. भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
  13. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) 3 दिन में हुआ बड़ा काम.एयरपोर्ट के लिए मिली. 87 हेक्टेयर जमीन ।।

संलग्नक-उपरोक्तानुसार।

भवदीय, 4/3/25

(हेमन्त बिष्ट)

ड्यूटी ऑफिसर

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र।

निम्नलिखित को सूचनार्थ:-

  1. सचिव, श्री राज्यपाल, उत्तराखण्ड।
  2. मुख्य निजी सचिव, मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड शासन।
  3. निजी सचिव, माननीय उपाध्यक्ष, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति, उत्तराखण्ड।
  4. प्रमुख निजी सचिव, मुख्य सचिव महोदया, उत्तराखण्ड शासन। 5.
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर B K T C अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं।।

वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव, अपर मुख्य सचिव वित्त, उत्तराखण्ड शासन।

  1. प्रमुख सचिव मा० मुख्यमंत्री जी / वन एवं पर्यावरण उत्तराखण्ड शासन।
  2. सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन।
  3. सचिव, पेयजल विभाग, उत्तराखण्ड शासन।
  4. सचिद, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड शासन।
  5. सचिव, परिवहन, उत्तराखण्ड शासन।
  6. सचिव, लो०नि०वि० उत्तराखण्ड शासन।
  7. सचिय, सिंचाई विभाग, उत्तराखण्ड शासन।
  8. सचिव, आपदा प्रबन्धन विभाग, उत्तराखण्ड शासन।
  9. पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड।
  10. आयुक्त कुमाऊँ / गढ़वाल मण्डल, उत्तराखण्ड।
  11. समस्त जिलाधिकारी, उत्तराखण्ड।
  12. जी.ओ.सी., उत्तराखण्ड सब एरिया, देहरादून।
  13. पुलिस महानिरीक्षक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, सीमाद्वार, देहरादून।
  14. पुलिस महानिरीक्षक, एस०डी०आर०एफ०, देहरादून।
  15. पुलिस उप महानिरीक्षक, कुमाऊँ / गढ़वाल मण्डल।
To Top
-->