उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) कूड़ा बीनते बच्चों को किया प्रशासन ने रेस्क्यू.

uttarakhand city news dehradun

जिला प्रशासन की टीम ने कूड़ा बिनते दो बच्चों को किया रेस्क्यू

देहरादून
मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए लगातार अभियान जारी है। चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति और प्रोबेशन टीम द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाता है और फिर उन्हें आश्रय और शिक्षा प्रदान कर पुनर्वासित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में 12 जून को भिक्षावृत्ति में लिप्त 09 वर्षीया बालक को ब्रह्मपुरी सूर्य मंदिर से कूड़ा बिनते हुए भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। बच्चे का जीडी कोरोनेशन से मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बालक को राजकीय शिशु सदन मे रखवाया गया है। वही 13 जून को भिक्षावृत्ति में लिप्त 11 वर्षीया बालक को कांवली रोड से कूड़ा बिनते हुए भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। बच्चे का मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बालक को समर्पण (खुला आश्रय) मे रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुरू से ही भिक्षावृत्ति एवं बाल मजदूरी पर रोक लगाने हेतु निरंतर सख्त निर्णय लिए है। जिसके तहत भिक्षावृत्ति वाहन, चौराहों पर होमगार्ड की तैनाती, सक्रिय सचल टीमे कार्य कर रही हैं, जो शहर भर में निरंतर पेट्रोलिंग कर रही है। इसी का परिणाम है कि अभी तक लगभग 260 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति तथा बाल मजदूरी से रेस्क्यू किया गया है। यह कार्यवाही निरंतर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

जिला प्रशासन की शहर में घुमतू बच्चों पर नजर है जिनको रेस्क्ूय कर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए आधुनिक इनटेंसिव केयर सेन्टर में मांइड रिफार्म हेतु रखा जाता है। जहां विशेषज्ञ द्वारा उनको संगीत, खेल, अन्य गतिविधि, कम्प्यूटर के ज्ञान की आधुनिक तकनीकि की जानकारी के साथ ही शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Ad Ad
To Top