Uttarakhand city news
शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही
शान्ति व्यवस्था भंग में 12 व्यक्तियो को हिरासत में लेकर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही
गुरुवार को पुलिस टीम कोतवाली नगर मंसा देवी मन्दिर में शान्ति सुरक्षा व्यवस्था गस्त ड्यूटी में मौजूद थे, तो कुछ व्यक्ति मनसा देवी जूता स्टाल के पास जूता स्टाल पर नियुक्त कर्मियो के साथ बहस बाजी व आमदा फौजदारी पर उतारु हो रहे थे।
मौके पर पुलिस टीम द्वारा आमदा फौजदारी करने वाले व्यक्तियो को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन नही माने और अधिक उत्तेजित होकर जूता स्टाल चलाने वाले कर्मियो को जूता स्टाल को वहां से हटाने एवं वहां पर अपनी दुकाने लगाने की बाते करने लगे तथा जूता स्टॉल ना हटाने पर भविष्य में अंजाम भुगतने की बाते करने लगे ।
शान्ति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा होने पर मौके पर पुलिस टीम द्वारा आमदा फौजदारी पर उतारु 12 व्यक्तियो के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170 BNSS के तहत कार्यवाही की गई। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों के नाम पता
(1) मांगेराम पुत्र स्व0 प्रहलाद निवासी औरंगाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार ।
(2) गुरमीत सिंह पुत्र मांगेराम निवासी औरंगाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार ।
(3) विशाल पुत्र सन्तराम निवासी इन्द्राबस्ती थाना कनखल जिला हरिद्वार ।
(4) अंकित सौदाई पुत्र राजकुमार सौदाई निवासी निकट मनसादेवी रोपवे काशीपुरा थाना कोतवाली नगर जिला हरिद्वार।
(5) आदित्य पाल पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार ।
(6) विशाल पुत्र सुधीर शर्मा निवासी बाल्मीकी बस्ती बिल्केश्वर रोड थाना कोतवाली नगर जिला हरिद्वार।
(7) तुषार पुत्र सतवीर निवासी ग्राम जट बहादरपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार।
(8) परमजोत पुत्र सुभाष निवासी औरंगाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार।
(09) वंश राठौर पुत्र सुशील निवासी औरंगाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार।
(10) तनिश पुत्र बिट्टू चंचल निवासी राजीव नगर कॉलोनी मायापुर थाना कोतवाली नगर जिला हरिद्वार।
(11) आर्यन राजपूत पुत्र रूपचन्द निवासी राजघाट थाना कनखल जिला हरिद्वार ।
(12) जतिन पुत्र सुनील निवासी राजीव नगर कॉलोनी मायापुर थाना कोतवाली नगर जिला हरिद्वार।




