Uttarakhand city news
बहला फुसलाकर नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गया आरोपी की पहचान गौरव पाठक पुत्र दीपक पाठक निवासी गायत्री विहार सप्तऋषि कोतवाली नगर हरिद्वार के रूप में हुई है पुलिस ने पकड़े गया आरोपी के खिलाफ
पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Haridwar news
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी
23.को थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासी ओमप्रकाश द्वारा थाना आकर बताया कि गौरव पाठक पुत्र दीपक पाठक निवासी गायत्री विहार सप्तऋषि कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री के साथ कई बार दुराचार किया गया है जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा एक लिखित तहरीर दी गयी ।
जिसके आधार पर तत्काल थाना कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0स0-126/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में आरोपित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तन्त्र को अलर्ट किया गया। अच्छी किस्म कि सुरागरसी पतारसी के चलते गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपित को पकडा गया।
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।




