उत्तराखण्ड

(धर्म नगरी में अधर्म) अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।।

हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण और दुष्कर्म के नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को वादी (काल्पनिक नाम रोशन) की तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 247/2026 दर्ज किया गया। आरोप था कि अभिषेक पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम सराय, कोतवाली ज्वालापुर, ने 11 मार्च को वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को तत्काल बालिका की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से सुरागरसी की गई।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 13 मार्च को आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Ad
To Top