उत्तराखण्ड

हादसा(उत्तराखंड)चरवाहा खाई में गिरा मौत ।।

जनपद पिथौरागढ़ के ऊंमचिया में एसडीआरएफ द्वारा गहरी खाई से बरामद किया शव

सोमवार को डीसीआर पिथौरागढ़ द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ऊंमचिया नामक स्थान पर एक चरवाहा बीती रात्रि पहाड़ी से गिर गया है, जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(भीमताल)कैंची बायपास 15 जून तक होगा चालू //

उक्त सूचना पर अस्कोट से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक श्री देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग 2.5 किलोमीटर पैदल अत्यधिक दुर्गम एवं कठिन रास्तों से होते हुए घटनास्थल तक पहुंच बनाई गई। मौके पर उक्त व्यक्ति का शव गहरी खाई में गिरा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)नदी में शव मिलने से सनसनी. एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करते हुए शव को खाई से निकालकर रोड हेड तक लाया गया। रोड हेड पर उक्त मृतक के शव को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कुंभ की तैयारी प्रारंभ. सीएम ने अधिकारियों को दी डेट लाइन।।

उक्त मृतक की पहचान कृष्ण सिंह पुत्र श्री विजय सिंह, उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है।

Ad Ad
To Top