उत्तराखण्ड

दुखद(उत्तराखंड)घास काटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, पेड़ की चपेट में आने से महिला की मौत।।


खरसाली की वादियों में घास काटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, पेड़ की चपेट में आने से महिला की मौत

उत्तरकाशी जनपद के खरसाली गाँव से गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गाँव की 32 वर्षीय महिला रंजना, पत्नी विनोद रोज़ की तरह जंगल में घास काटने गई थी। लेकिन किसे पता था कि यह उसका आखिरी सफर होगा। अचानक एक बड़ा पेड़ गिरा और रंजना उसकी चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जानकीचट्टी से हेड कांस्टेबल सुनील तोमर के नेतृत्व में टीम दुर्गम रास्तों को पार कर घटनास्थल पर पहुँची। लगभग तीन किलोमीटर अंदर घने जंगल से SDRF जवानों ने कठिन परिस्थितियों के बीच महिला का शव बाहर निकाला और सड़क तक पहुँचाया। इसके बाद शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

गाँव में इस हादसे से शोक की लहर दौड़ गई है। अचानक हुए इस दुःखद हादसे ने रंजना के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गाँव के लोग स्तब्ध हैं और बार-बार यही कह रहे हैं कि मेहनतकश और सादगीभरी रंजना को किस्मत ने बहुत जल्दी छीन लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।

Ad Ad
To Top