Uttarakhand City News: जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के उपरान्त यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते
हुये 05030/05029 काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम वाया गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन काठगोदाम से 15
मार्च,2026 को तथा ठाकुरनगर से 18 मार्च,2026 को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर विशेष गाड़ी 15 मार्च,2026 को काठगोदाम से 10.00 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से
10.19 बजे, लालकुंआ से 10.55 बजे, किच्छा से 11.18 बजे, बरेली सिटी से 12.30 बजे, बरेली जं0 से 13.20 बजे,
लखनऊ से 18.10 बजे, गोरखपुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन छपरा से 02.10 बजे, बरौनी से 05.25 बजे, कटिहार से
08.50 बजे, कुमेदपुर से 09.40 बजे, एकलखी से 10.42 बजे, मालदा टाउन से 11.25 बजे, पाकुड़ से 12.45 बजे,
रामपुर हॉट से 13.30 बजे, सैंथिया से 13.52 बजे, बोलपुर (शान्ति निकेतन) 14.28 बजे, बर्द्धमान से 15.42 बजे,
बैण्डेल से 16.32 बजे तथा नैहाटी से 17.05 बजे छूटकर ठाकुरनगर 20.40 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम विशेष गाड़ी 18 मार्च,2026 को ठाकुरनगर से 10.20 बजे प्रस्थान कर
नैहाटी से 13.20 बजे, बैण्डेल से 13.44 बजे, बर्द्धमान से 14.36 बजे, बोलपुर (शान्ति निकेतन) से 15.27 बजे, सैंथिया
से 16.00 बजे, रामपुर हॉट से 16.30 बजे, पाकुड़ से 17.21 बजे, मालदा टाउन से 19.15 बजे, एकलखी से 19.40
बजे, कुमेदपुर से 20.50 बजे, कटिहार से 22.25 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 01.25 बजे, छपरा से 05.25 बजे, गोरखपुर
से 19.40 बजे, लखनऊ से 15.15 बजे, बरेली जं0 से 20.10 बजे, बरेली सिटी से 20.22 बजे, किच्छा से 21.15 बजे,
लालकुंआ से 21.55 बजे तथा हल्द्वानी से 22.37 बजे छूटकर काठगोदाम से 23.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर./डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के
02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।
Uttarakhand City News: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के रायवाला-देहरादून खण्ड पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक
दिये जाने के कारण 14119 काठगोदाम-देहरादून एवं 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस गाड़ियों को नियंत्रित एवं
पुनर्निर्धारित कर चलाये जाने की सूचना 09 मार्च,2026 को जारी की गई थी। अपरिहार्य कारणों से उक्त गाड़ियों का
नियंत्रण एवं पुनर्निर्धारण स्थगित कर दिया गया है। अब यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर पूर्ववत
चलाई जायेंगी।
Uttarakhand City News: रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के उपरान्त यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु विभिन्न नगरों के
लिये अनेक होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है
। इन विशेष गाड़ियों में माह मार्च, 2026 के लिये 10 मार्च,
2026 को सायं बर्थ/सीट की उपलब्धता निम्नवत है।
- लालकुआँ से चलने वाली 05045 लालकुआँ-राजकोट विशेष गाड़ी में 22 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में
281 बर्थ उपलब्ध हैं। - मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अम्बाला कैंट विशेष गाड़ी में 12 मार्च, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी
में 89 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 35 बर्थ तथा 19 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित
द्वितीय श्रेणी में 103, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 331 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 121 बर्थ उपलब्ध
हैं। - बढ़नी से चलने वाली 05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी में 18 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 257 बर्थ
उपलब्ध हैं। - लालकुआँ से चलने वाली 05060 लालकुआँ-कोलकाता विशेष गाड़ी में 12 मार्च, 2026 को वातानुकूलित
द्वितीय श्रेणी में 41 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 40 बर्थ उपलब्ध हैं। - गोरखपुर से चलने वाली 04730 गोरखपुर-श्री गंगानगर विशेष गाड़ी में 13 मार्च,2026 को वातानुकूलित
द्वितीय श्रेणी में 08 एवं शयनयान श्रेणी में 20 बर्थ उपलब्ध हैं। - गोरखपुर से चलने वाली 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस विशेष गाड़ी में 12 मार्च,2026
को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 12 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 179 बर्थ उपलब्ध हैं। - मऊ से चलने वाली 09196 मऊ-वडोदरा विशेष गाड़ी में 15 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06,
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 42 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 101 बर्थ तथा 22 मार्च, 2026 को वातानुकूलित
प्रथम श्रेणी में 13, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 43 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 261 बर्थ उपलब्ध हैं।
Uttarakhand City News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 22545/22546 लखनऊ जं0-देहरादून-
लखनऊ जं0 वंदेभारत एक्सप्रेस में 14 मार्च,2026 से स्थाई रूप से 07 नान एक्जीक्यूटिव तथा 01 एक्जीक्यूटिव
अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे।
संशोधित रेक संरचना के अनुसार 14 मार्च,2026 से 22545/22546 लखनऊ जं0-देहरादून- लखनऊ जं0 वंदेभारत
एक्सप्रेस में 14 नान एक्जीक्यूटिव एवं 02 एक्जीक्यूटिव सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।




