उत्तराखण्ड

(हल्द्वानी) रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया विशेष अभियान ट्रेन पर हो रही पत्थरबाजी को लेकर किया लोगों को जन जागरूक,पत्थर फेंकने वाले बच्चे की भी हुई पहचान,बच्चे की काउंसलिंग कर परिवार को सौंपा ।।

हल्द्वानी

4 जुलाई को शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मारकर शीशा चटकने की घटना को गंभीर मानते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने लगातार जन जागरूकता अभियान चलाकर रेल पटरी के किनारे रह रहे लोगों को जागरूक किया इस दौरान 4 जुलाई को शताब्दी पर पत्थर मारने वाले बच्चे की पहचान करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने बच्चे की काउंसलिंग कर परिवार को सुपुर्द कर दिया।
रेलवे सुरक्षा बल काठगोदाम पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार ने बताया कि गाड़ी सं0-02039 पर पत्थर मारे जाने की सूचना ट्रेन स्कोर्ट पार्टी व कन्ट्रोल इज्जतनगर से प्राप्त होने पर तुरन्त घटना स्थल पर पहुॅचकर हल्द्वानी लालकुआं रेलवे स्टेशनों के बीच किमी0 सं0-72/06 पर मोहन गंगवार निवासी ग्राम केसरपुर थाना शेरगढ़ जिला बरेली के बच्चे जिसकी उम्र करीब 09 वर्ष है वह पटरी के किनारे टेलीफोन पोल पर पत्थर फेंकते पाया जिससे उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया तो उक्त बालक द्वारा शताब्दी ट्रेन पर कुछ समय पहले पत्थर फेंकने की बात स्वीकार की उसी दौरान पास में बने मकान से उसके अभिभावक जगदीश प्रसाद व नन्ही देवी भी मौक पर आ गये जिन्हें बालक द्वारा किये गये कृत्य से अवगत कराया उक्त बालक के द्वारा उनके समक्ष भी ट्रेन पर पत्थर मारने की बात स्वीकार की गई। बालक व उसके अभिभावको को काउन्सिल कर बच्चे को समझाया गया कि वह ट्रेन पर पत्थर ना मारे जिस पर रेलवे सुरक्षा बल ने बच्चे के पिता को हिदायत देकर कहा कि वह अपने बालक को समझाये तथा उस पर निगरानी रखें ताकि वह दोबारा ऐसी घटना ना करें। उक्त बालक ग्राम दुर्गापाल पुर परमा हल्दुचैड थाना कोतवाली लालकुआ जिला नैनीताल में अपनी बुआ फूफा के पास रहकर पढता है। बालक द्वारा भी दोबारा ट्रेन पर पत्थर ना मारने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी ।
इसके अलावा गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए गए जन जागरूकता अभियान गेट सं 47 बी 1 से गेट सं0 46 स्पेशल के बीच रेल पटरी के किनारें रहने वाले लोगो को ट्रेन पर पत्थरबाजी ना करने बाबत जागरूक किया गया और रेल अधिनियम की धारा 153 व 154 के दंड के बारे में भी जागरूक किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई ।

इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक प्रदीप एवं कॉन्स्टेबल अमरदीप प्रजापति रेसुब पोस्ट काठगोदाम एवं उनि0 दिनेश कुमार एवं कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार रेसुब चौकी हल्द्वानी गाड़ी सं0-02039 पर हो रही पत्थबाजी की घटना की रोकथम हेतु गेट सं0-51ए से 49 ए के मध्य लोगों को जागरूक कर रहे थे तभी जब गाड़ी सं0-02039 गेट सं0-50 बी1 से पास हुई तो किमी0 सं0-79/00 पर समय करीब दोपहर पौने चार बजे एक नाबालिग को रेल लाईन के किनारे पत्थर उठाकर गाड़ी की ओर फेकने का प्रयास करते देखकर उसे आवाज लगा कर रोक कर दौड़ कर पकड़ लिया गया जिसने अपने पिता का नाम हरिश्चन्द्र बताया उससे पूछताछ करने के दौरान वही पास बने मकान से उसके पिता हरिश्चन्द्र पुत्र राम भरोसे हाल पता गौजाजाली बिचली थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल मूल पता खेड़ा, पोस्ट भमौरा, तहसील आवला, थाना भमौरा, जिला बरेली बताया बालक द्वारा अपने पिता के समक्ष भी अपने कृत्य को स्वीकार किया गया। बालक व उसके परिजनो को काउन्सिल कर भविष्य मैं इसकी पनुरावृत्ति नही होने का आश्वासन दिया गया।

Ad Ad
To Top