उत्तराखण्ड

मौसम अलर्ट (उत्तराखंड) 3 जनपदों में हो सकती है भारी बरसात,नदी नालों से दूर रहने की दी लोगों को सलाह।

देहरादून।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में आज शुक्रवार को बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि, चमोली बागेश्वर अल्मोड़ा उधमसिंह नगर में भी बारिश हो सकती हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इन जिलों में छोटी नदियों, नालों के समीप रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इतना ही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)222 पदों पर भर्ती की तैयारी. होगा सुधार ।।

वहीं, देहरादून समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ेंदुख़द–:बिन मां की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार,यहां का है मामला ।।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, अहम फैसलों पर लगा सकती है मुहर ।।

इधर, राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज गुरुवार की शाम अचानक बदल गया। बादल छाए और कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

Ad Ad
To Top