उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(दुखद) वाहन खाई में गिरा,दो की मौत ।।

उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक और दुखद हादसे की खबर सामने आई है। लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चालक सहित दो लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

बताया जा रहा है कि डंपर माजफ क्षेत्र से माल खाली कर वापस लौट रहा था। क्यारी गांव के ऊपर स्थित मंदिर के पास चढ़ाई के दौरान अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद डंपर पर नियंत्रण नहीं रह पाया और वह लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) आपदा प्रबंधन पुरस्कार. आवेदन पत्र है आमंत्रित।।

डंपर चला रहे 44 वर्षीय सूरज राठौड़, जो उत्तर प्रदेश के बहराइच के निवासी थे, और उनके साथ सवार 36 वर्षीय गजेन्द्र सिंह रांगड़, निवासी ग्राम रौणिया, इस हादसे का शिकार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान चलाया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

To Top