उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) 52 हजार वृक्ष लगाकर बनाया रिकॉर्ड ।।

Ad

हल्द्वानी,:- राज्य में पर्यावरण संरक्षण और कर्मचारी अधिकारों की मांग को लेकर चलाए जा रहे अनूठे आंदोलन ने अब राष्ट्रीय पहचान हासिल कर ली है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ, कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा 332 दिनों तक चलाए गए पौधारोपण अभियान को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में स्थान मिला है। इस आंदोलन के तहत 52,000 पौधे रोपे गए, जिससे यह देश का सबसे लंबा पौधारोपण अभियान बन गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में 3 जुलाई 2024 से यह अभियान राज्य भर में शुरू हुआ था, जो बाद में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया। इस उपलब्धि से निगम के कर्मचारियों में उत्साह और गर्व का माहौल है। यह आंदोलन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल बना, बल्कि कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पौधारोपण कार्यक्रम को विभिन्न अवसरों जैसे विवाह, जन्मदिन, सालगिरह, विदाई, और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक रूप से जोड़ा गया। उत्तराखंड के 1000 फीट से लेकर 18,000 फीट की ऊंचाई तक निगम के कर्मचारियों ने काम के साथ-साथ पौधारोपण कर यह संदेश दिया कि प्रकृति की सेवा और हक की लड़ाई साथ-साथ चल सकती है। पूरे देश में यह पहला कर्मचारी संगठन है जिसका नाम पौधारोपण के लिए ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया है।

To Top