उत्तराखण्ड

नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ की 75वीं वार्षिक बैठक सम्पन्न, ₹277.84 करोड़ का बजट पारित — उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों को मिला सम्मान


नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ की 75वीं वार्षिक बैठक सम्पन्न, ₹277.84 करोड़ का बजट पारित — उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों को मिला सम्मान

हल्द्वानी। स्टाफ रिपोर्टर
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ की 75वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक एवं डायमंड जुबली समारोह शनिवार को हल्द्वानी के संकल्प बैंक्विट हॉल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए ₹277.84 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।

कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, तथा सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

बैठक में वर्ष 2022-23 के संतुलन पत्र, उत्पादन एवं व्यापार खाता, लाभ-हानि खाता तथा लेखा परीक्षा प्रमाणपत्र की पुष्टि की गई। साथ ही वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ लगातार नई बुलंदियों को छू रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा-निर्देशन में लालकुआँ में एक आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिसमें शीघ्र ही उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादकों के हित में प्रति लीटर दो रुपये की अतिरिक्त दर दिए जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वर्ष 2017-18 से 2022-23 तक के हिस्से लाभांश के रूप में ₹1.30 करोड़ से अधिक राशि सदस्यों को भुगतान की जाएगी।

दुग्ध उत्पादकों और समितियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया —

  • गोकुल श्री पुरस्कार लालूपुर बॉसीटीला समिति के श्री कृपाल सिंह को मिला, जिन्होंने 68,526 लीटर दूध आपूर्ति कर संघ को ₹26 लाख से अधिक का योगदान दिया।
  • महिला वर्ग (मैदानी क्षेत्र) में श्रीमती गंगा देवी (पतलिया समिति) को प्रथम, श्रीमती हिमानी बिष्ट को द्वितीय और श्रीमती दीपा देवी को तृतीय पुरस्कार मिला।
  • पर्वतीय क्षेत्र में श्रीमती मीना देवी, श्रीमती पुष्पा देवी और श्रीमती तुलसी देवी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • पुरुष वर्ग में श्री हरेन्द्र सिंह जीना, श्री बराना बल्ल और श्री हरिकिशन बहुगुणा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

समितियों को भी मिला सम्मान

पर्वतीय क्षेत्र से गहना दुग्ध समिति ने प्रथम, बबियाड ने द्वितीय और पलड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मैदानी क्षेत्र में विन्दुखेड़ा, संजयनगर और खुर्पाताल समितियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। अंत में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सभी अतिथियों, सदस्यों और दुग्ध उत्पादकों का आभार व्यक्त किया तथा संघ को प्रदेश की दुग्ध क्रांति का अग्रदूत बनाने का संकल्प दोहराया।



नैनीताल दुग्ध संघ की 75वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक संपन्न, लिए गए कई अहम निर्णय
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ (नैनीताल) की 75वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक आज शनिवार को संकल्प बैंकट हॉल, पीलीकोठी चौराहा, हल्द्वानी में आयोजित की गई। बैठक में संघ के अध्यक्ष, प्रबंध समिति के सदस्य, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की, जबकि संचालन सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने किया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखा परीक्षण प्रतिवेदन, संतुलन पत्र, तथा कार्य योजनाओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से अनुमोदन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

अधिवेशन में संघ के कर्मचारियों के वेतन ग्रेड संशोधन, सातवें वेतनमान के लंबित एरियर, तथा कामगारों के मानदेय वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
साथ ही अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट में नई मशीनरी व प्रशासनिक भवन की स्थापना, तथा कालाढूंगी में दुग्ध अवशीतन केंद्र के विस्तार हेतु भूमि क्रय को भी मंजूरी प्रदान की गई।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा-निर्देशन में लालकुआँ में अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को बड़ा लाभ मिलेगा।

बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया और संस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।


Ad Ad
To Top