उत्तर प्रदेश

59-: HLD कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, कर रहे हैं जगह-जगह जनसंपर्क ।।

हल्द्वानी

59 हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने आज काठगोदाम, रामपुर रोड में व्यापक जनसंपर्क करते हुए स्थानीय लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही।


इस दौरान काठगोदाम क्षेत्र में जनसंपर्क के उपरांत चुंगी क्षेत्र मे जनसभा को संबोधित कर काठगोदाम क्षेत्र को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बतायी।
इसके उपरांत विष्णुपुरी गली रामपुर रोड में जनसंपर्क के उपरांत अग्रसेन भवन के पास कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता श्री दिग्विजय चौहान के नेतृत्व में युवाओ संग संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर युवाओं मे ऊर्जा का संचार किया और आह्वान किया कि युवा अब घर घर जाकर कांग्रेस की घोषणाओं से लोगो को अवगत कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) सीएम धामी की पत्रकार वार्ता, केंद्रीय बजट को लेकर कहीं बड़ी बात।।


पूर्व प्रधान महेश राणा, पूर्व छात्र संघ सचिव योगेंद्र बिष्ट, एडवोकेट कुंदन बिष्ट, पूर्व पार्षद मोहन बिष्ट, पूर्व प्रधान नवीन पांडे, रोहित मालीवाल, विजय सिंह, सोनी बिष्ट, शकुंतला देवी, साइमा सिद्धकी, तुलसी बिष्ट, पूजा चंद मनीष गोनी, राजू रावत, महेश भंडारी, संजय तलवार, प्रदीप सबरवाल, मयंक गुप्ता आदि ने अलग अलग क्षेत्रो में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को जनसंपर्क करवाया और स्थानीय लोगो से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही इससे पूर्व सुमित हृदयेश राहुल गांधी के किच्छा में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे एवं अच्छा मैं भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को कहा।

Ad Ad
To Top