उत्तर प्रदेश

59-HLD-: कांग्रेस के किले को मजबूत कर रहे हैं सुमित, भाजपा के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल।

हल्द्वानी

भाजपा के पूर्व नगर मंत्री समेत अनेको सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ।
जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे-वैसे कांग्रेस का चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है कहीं जनसंपर्क तो कहीं नुक्कड़ सभाएं या फिर घर-घर मिलकर किया जा रहा जनसंपर्क कांग्रेश के किले को मजबूत कर रहा है आज


कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के समर्थन रामलीला मैदान, सुभाषनगर में आयोजित जनसभा मे रामलीला कमेटी सुभाषनगर के पूर्व अध्यक्ष सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता मधुकर बनोला, पूर्व नगर मंत्री भाजपा प्रमोद पिमोली, कमलेश बडोला, पूरन मेहरा, नानी चौहान, भुवनेश कुमार ने अपने साथियों संग कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और हल्द्वानी के विकास की प्रतीक स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को सुभाषनगर क्षेत्र से भारी मतों से जीताकर भेजने का संकल्प लिया।
सुमित हृदयेश ने कहां कि सुभाषनगर क्षेत्र उनका पड़ोस है और स्व. माता जी ने हमेशा अपने पड़ोस और पड़ोसियों का ख्याल रखा है। जिसका जीत जागता प्रमाण है प्रसिद्ध ठंडी सड़क रोड।
पानी की समस्या से परेशान सुभाषनगर क्षेत्र को ट्यूबेल सहित ओवरहैड टैंक देकर उस समस्या को भी माता जी ने दूर किया। मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस क्षेत्र को स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी ने सारी सुविधाओ से सम्पन्न बनाया और अब आगे अपने पड़ोस का ख्याल रखना मेरी प्राथमिकता में रहेगा।
जनसभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने की। इस दौरान विक्की त्रिपाठी, मनीष मटियानी, शांति दौसाद, पुष्पा कुँवर, पलक दानु, दीप पाठक, हरीश परगाई, सतनाम सिंह, हर्षित जोशी, कैलाश कुँवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Ad Ad
To Top