हल्द्वानी-: ताबड़तोड़ रैलियां,जनसभा, जनसंपर्क और लोगों के घर-घर जाकर मिलने का दौर व लंबी मैराथन बैठक के बाद आखिरकार प्रत्याशियों ने अब चुनावी बेला संपन्न होने के बाद सुकून की सांस ली पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के 56 लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हरीश रावत भी उन प्रत्याशियों में थे जिन्होंने पूरे राज्य में जहां वर्चुअल माध्यम से मीटिंग की वही राज्य के अन्य विधानसभा में भी उन्होंने जनसंपर्क किया चुनाव संपन्न होने के बाद मंगलवार को श्री रावत ने सुबह उठकर तरोताजा होकर योगा के बाद भगवान की पूजा अर्चना की इन सबके बीच उन्होंने मंगलवार को विशेष हनुमान चालीसा का पाठ कर राज्य की समृद्धि की कामना की। हमेशा से सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले श्री रावत ने अपनी पोस्ट में इन मंत्रों का भी उच्चारण किया। इस बीच सुबह से ही श्री रावत से मिलने वालों का सिलसिला जारी रहा अपने घर में वह लोगों से गर्मजोशी के साथ मिलते रहे तथा लोगों ने भी श्री रावत से मुलाकात की और लोगों का मुलाकात का दौर जारी रहा।
जयबजरंगबली
ॐहनुमतेनमः
सुमिरि पवन सुत पावन नामू।
अपने बस करि राखे रामू॥
मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं कपीश्वर।
यत्पूजितं मया देव! परिपूर्ण तदस्तु में॥




