लालकुआं:
जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे राज्य भर में चुनाव प्रचार तेज हो गया है 56 लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। तथा जबरदस्त ठंड के बीच उनका चुनावी मौहोल गरमाने लगा है । सबका साथ और सबका विकास की बात करने वाले भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी बरेली रोड से लेकर हल्दुचौड़ तक व्यापक जनसंपर्क किया तथा उन्होंने भाजपा की नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास परख सोच को लेकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य मे सभी के हित भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने में ही सुरक्षित रह सकते हैं उन्होंने कहा कि आज मुझे हर जगह प्यार मिल रहा है।तथा भाजपा का ही विधायक जीतकर सदन में पहुंचेगा।




