लालकुआं। दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी और 56 लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट की झलक को 25 एकड़ में हुजूम उमड़ पड़ा।
पूर्वांचल की संस्कृति एवं विरासत को संभालने वाले लोक गायक मनोज तिवारी की झलक देखने के लिए लोग उमड़े और उन्हें सुना मनोज तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं को लेकर आम गरीब तबके को होने वाले लाभ से उन्हें अवगत कराया उन्होंने कहा कि भारत आज नरेंद्र मोदी के हाथों ही सुरक्षित है तथा भाजपा ही देश का भला कर सकती है तथा डबल इंजन की सरकार बन कर राज्य का भी भला होगा इसलिए अब उन्होंने लालकुऑ क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के पक्ष में आगामी 14 फरवरी को मतदान करने की अपील के लिए यहां आना पड़ा ।
इस दौरान उन्होने कहा भाजपा लोगों की हितैषी है इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मनोज तिवारी ने लालकुआं के तमाम क्षेत्रों में जनसंपर्क भी किया। वहीं, क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के लिए वोट मांगे।
इस दौरान विधायक नवीन दुम्का, राजेश शुक्ला, दीपक जोशी, नारायण बिष्ट, दीप कोश्यारी, हेमंत निरोला विनोद श्रीवास्तव संजीव शर्मा, कमल मुनि, भरत नेगी, उमेश शर्मा, कमलेश चंदोला, राजकुमार सेतिया, ललित सनवाल, विक्की पाठक, ललित आर्य, शैलेन्द्र, इन्दर सिह बिष्ट समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




