उत्तर प्रदेश

56-LKU-: हरदा की वॉलीबॉल थाप का चुनाव प्रचार में कितना होगा असर, राजनीतिक बिसात के साथ खेल में भी दे रहे हैं पूरा समय, इस तरह से कर रहे हैं कांग्रेस का गण मजबूत ।।

लालकुआं-: कहीं क्रिकेट तो कहीं फुटबॉल तो कहीं कबड्डी या फिर वॉलीबॉल हरदा हर फील्ड में अपने हाथ आजमाने से नहीं रोक पा रहे हैं जब से 56 लालकुआ विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने अपनी चुनाव प्रचार की गतिविधियां प्रारंभ की थी तभी से वह क्षेत्र में अपनी राजनैतिक बिसात बिछाने में लग गए। बिंदुखत्ता में जहां उन्होंने कबड्डी और फुटबॉल में अपना हाथ आजमाया और हर घर पहुंच कर मतदाताओं से राज्य के विकास की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

वहीं बिंदुखत्ता वासियों की मौलिक समस्याओं के बारे में भी वह चिंतित देखे गए, उन्होंने बिंदुखत्ता वासियों को और जादा सुविधाएं देने की बात कही तो वहीं उन्होंने बेरीपड़ाव क्षेत्र में पहुंचकर क्रिकेट में हाथ आजमाए तथा उन्होंने युवा खिलाड़ियों से खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना की बात करते हुए क्षेत्र के विकास मैं युवाओं की भागीदारी के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, और आज जब वह गौलापार पहुंचे तो उन्होंने माहिर खिलाड़ी के तौर पर वॉलीबॉल खेल टूर्नामेंट प्रारंभ कराया और बाकी खेल प्रतिभाओं को और निखारने का मौका अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम प्रारंभ होने के बाद किया जाने का वादा किया जाहिर सी बात है लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार को निकले हरीश रावत ने गाहे-बगाहे उन सभी के पास पहुंचने का प्रयास किया जहां अभी तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा पहुंच कर कांग्रेस के लिए मजबूती प्रदान कर रहे थे जो भी हो इस चुनावी समर में कांग्रेस के सभी तारणहार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं तथा उन्होंने अपनी सारी ताकत झोंक रखी है।

Ad Ad
To Top