उत्तर प्रदेश

56 LKU-:(हरदा कहिन) हमने किया है हम करके दिखाएंगे, सत्ता में आने के बाद,कहीं मालिकाना हक देने की बात, इन लोगों को होगा फायदा ।।

56 लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार में कमर कस चुके हरीश रावत ने जहां उत्तराखंडियत की बात कही वही हरीश रावत जगह-जगह जनसंपर्क के दौरान वहां की वास्तविक स्थिति से रूबरू होने के बाद उन समस्याओं के निस्तारण के लिए भी लोगों को आश्वासन दे रहे हैं चोरगलिया हो या गौलापार या फिर लालकुआं की बाईपास समस्या , बिंदुखत्ता की बसासत को लेकर हरीश रावत द्वारा किया गया नगर पालिका का निर्णय इन सबके बीच हमेशा से सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले हरीश रावत ने क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए एक बयान दिया है सोशल मीडिया पर वह लिखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।

हमने किया हैआगे भीकर के दिखाएंगे

हमने #भूमिहीन_भाइयों को जो लोग जगह-जगह सरकारी जमीनों पर वर्षों से रह रहे हैं, कई जगह तो पीढ़ियां गुजर गई हैं, मगर उस जमीन पर उनका अधिकार नहीं है। कई स्थानों पर लोग मुकदमा झेल रहे हैं, एक अनिश्चितता लोगों के सामने है। हमने निर्णय लिया था कि हम ऐसे सभी कब्जेदारों को मालिकाना हक देंगे, बहुत सारे लोगों को उसका फायदा मिला। मगर फिर भी बहुत सारे लोग रह गये हैं जिनको लाभ नहीं मिल पाया। मैं उन सभी भाई-बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूंँ कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर न केवल ऐसे अतिक्रमणों को नियमितीकृत करेगी, लोगों को कुछ जमीन का अधिकार देगी बल्कि संक्रमणीय अधिकार देने के सवाल भी कदम उठाएंगी। हमने किया है, आगे भी करके दिखाएंगे।
याद रखिये 14 फरवरी 2022,
“जय हिंद, जय उत्तराखंड-जय उत्तराखंडियत”।uttarakhand #CongressUttarakhandElections2022 AssemblyElections2022

Ad Ad
To Top