56 लालकुआं विधानसभा में सभी दलों का प्रचार प्रसार तेज हो गया है इस बीच हरिद्वार में चुनाव प्रचार करने के बाद अपने विधानसभा सीट पहुंचे कांग्रेस के हरीश रावत ने चुनाव प्रचार का गांडीव एक बार फिर उठाते हुए जी जान से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं यहां पहुंचते ही उनका जहां भव्य स्वागत लोगों ने किया वहीं चुनाव प्रचार में भी जान फूंक दी इस बीच हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पेज पर कहा कि लोकतांत्रिक महाभारत में कुछ दिन का युद्ध हो चुका है। कौरव पक्ष मेरे ही कुछ अपनों की ज़िद के कारण और समझ के दूषितपन के कारण कौरव पक्ष प्रारंभिक चरण में मेरे चारों ओर घेरा बनाता दिख रहा है। मगर एक बात याद रखिये इस समय #भाजपा के चक्रव्यू में अभिमन्यु नहीं हैं, अर्जुन है और यहां #लालकुआं में अर्जुन के साथ कृष्ण भी हैं, युधिष्ठिर भी हैं, भीमसेन भी हैं, नकुल-सहदेव भी हैं और रथी-महारथी भी हैं तो माँ कुंती के रूप में मेरी माताओं-बहनों का आशीर्वाद भी है, मैं हर मोर्चे पर पहुंचने का प्रयास करूंगा, प्रकृति के बाधाओं के बावजूद भी चाहे मुझे सड़क मार्ग से रात-रात जाकर के ठंड से सिकुड़ते लोगों से गुहार लगानी पड़े, मैं गुहार लगाऊंगा क्योंकि #उत्तराखंड और उत्तराखंडियत के लिए, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए पांडवों की जीत आवश्यक है। देव भूमिया, ग्वेल देवता हमें आशीर्वाद दें।




