देहरादून -:उत्तराखंड में मौसम का विकराल रूप अपने चरम पर है जिसको लेकर के मौसम विभाग लगातार पल-पल की जानकारी लोगों को उपलब्ध करा रहा है तथा सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर रहा हैं इन सबके बीच हरिद्वार.देहरादून. पौड़ी. तथा टिहरी जनपदों में भारी से बहुत भारी बरसात तथा तथा

अत्यंत भारी बरसात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग का कहना है कि इसके अलावा रुद्रप्रयाग. चमोली तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात भी हो सकती है साथ ही राज्य के अन्य जनपदों में भी मौसम अपना रूप दिखायेगा . मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में कहीं कही भूस्खलन के चलते राजमार्ग में अवरोध उत्पन्न होने के साथ बिजली गिरने की संभावना से भी इनकार नही किया है मौसम विभाग का कहना है कि कहीं नदी नालों के जलस्तर में वृद्धि होने से जलभराव की समस्या आ सकती है इस बीच मौसम विभाग ने क्षेत्र में रह रहे लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है।

राज्य मौसम विभाग ने सुबह 11:00 बजे जारी मौसम बुलेटिन में बताया है कि 11 जुलाई और 12 जुलाई को राज्य में रेड अलर्ट घोषित किया गया है जिसके चलते राज्य के सभी जनपदों में भारी से बहुत भारी बरसात तथा अत्यधिक भारी बरसात हो सकती है मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक मौसम पूर्वानुमान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि 11 से लेकर 15 जुलाई तक बहुत भारी तथा अत्यंत भारी बरसात के चलते लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुसार जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी उत्तरकाशी निम्न कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है-
1- यात्रियों/ट्रेकरों के मौसम की जानकारी देते हुए लगाता वर्षा होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये।
2- नोडल/सेक्टर अधिकारी निगरानी करते हुये सम्बन्धित से समन्वयक कर निरन्तर कण्ट्रोल रूम में सूचना देना सुनिश्चित करेंगे।
3- राष्ट्रीय राजमार्ग में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी/ऑपरेटर की तैनाती रखे। मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारू करवायें।
4- NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
5- समस्त राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समस्त सेक्टर क्षेत्रों में बने रहेंगे। लगातार हो रही वर्षा अपने-अपने क्षेत्रों से वर्षा/रोड़ गाड़ गदेरा में जल स्तर बढ़ने आदि की सूचना आपदा कन्ट्रोल रूम में देना सुनिश्चत करेंगे।
6- पुलिस लगातार हो रही वर्षा से मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यात्रियों/यातायात को सुरक्षित स्थान पर रुकवाना सुनिश्चित करेंगे तथा मौसम सामान्य होने की स्थिति पर रवाना करेंगे। पुलिस आवश्ककता अनुसार यातायात को नियमित तथा नियंत्रित भी करेंगे।
7- समस्त थाना/चौकी SDRF/QRT टीम भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट में रहेंगे।




