उत्तराखण्ड

सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना पडा भारी, 22 व्यक्तियों को मौके से पकड़ा।।

सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना युवको को पडा भारी कुल 22 व्यक्तियों मौके से पकड़ कर किया चालान

5500 रुपए का चालान कर भविष्य के लिए दी गई सभी को चेतावनी

ज्वालापुर हरिद्वार

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरूद्द कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है,  

उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 16/02/2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/सब्जी मंडी, गंग नहर पटरी व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 22 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए 5500/- संयोजन शुल्क वसूल किया गया सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) मंगलवार से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, और यहां बढ़ेगा तापमान।

पुलिस टीम

1-वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार कोतवाली ज्वालापुर
2- SI मनीष भंडारी
3- अपर उप नि0 गंभीर तोमर
4 का0रवि, का0 सतवीर सिंह, , का0 सुरेंद्र, का0 देवेंद्र सिंह, का0 दिनेश का0 धर्मेन्द्र सिंह चेतक कर्मी

Ad Ad
To Top