उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-:आज 6674 लोगों ने जीती कोरोना जंग,81 लोगों की हुई मौत अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।।

देहरादून
वैश्विक महा मारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 कि आज उत्तराखंड में 2756 मरीज मिले हैं जबकि आज काफी लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वही आज राहत भरी खबर यह है आज 6674 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं जिसके चलते अब विभिन्न अस्पतालों में 45568 लोग अभी भी अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 7:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 234 bageshwar में 70 chamoli में 226 चंपावत में 74 देहरादून में 524 हरिद्वार में 200 नैनीताल में 209 पौड़ी गढ़वाल में 109 पिथौरागढ़ में 124 रुद्रप्रयाग में 164 tihri गढ़वाल में 264 उधम सिंह नगर में 542 तथा उत्तरकाशी में 109 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए जिसके साथ आज राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 2756 हो गया है वही अब तक 318346 लोग इस संक्रमण से प्रभावित रहे जबकि आज 81 लोगों की मौत होने के साथ राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़कर के 6020 हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन पकड़े ।।

बागेश्वर

मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 बी0डी0जोशी द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 830 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 91312
सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 5426 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 4489 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है । शेष 890 संक्रमित मरीजो में से 61 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं, शेष 829 घर में आईसोलशन में हैं तथा 47 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 76 केस आए हैं। तथा 64 मरीज आज डिस्चार्ज किये गये हैं। एवं 01 की मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) ग्राफिक एरा में लगा रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त हुआ कलेक्शन ।।

नई टिहरी
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा संपादित दैनिक कार्यों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने पिछले 24 घंटे में आये कोविड पॉजिटिव मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की क्लस्टर केसेज में कॉन्टिनमेन्ट जोन बनाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया की कॉन्टिनमेन्ट जोन में लोगो का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने के साथ ही दवाओं का वितरण करना सुनिश्चित करें।*

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड)किया था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार,

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 21 ऑक्सीजन सांद्रक का रिपेयर होने है। जिसपर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी सांद्रको को मुख्यालय पर संकलित कर रिपेयर कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को ऑक्सिजन सिलेंडर व सांद्रक की डिमांड जिला कार्यलय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

Ad Ad
To Top