(कैंचीधाम भवाली)
वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते इस बार भी बाबा नीब करौरी के आश्रम में 15 जून को लगने वाला उत्सव नहीं मनाया जाएगा।
देश के प्रसिद्ध देवस्थल में प्रतिवर्ष 15 जून को मेले के रूप में आयोजित होने वाला मालपुओं का प्रसिद्ध महाभंडारा लगातार दूसरे वर्ष कोरोना की वजह से नहीं होगा। इस संबंध में कैंची धाम प्रबंधन ट्रस्ट ने वर्तमान हालातों को देखते हुए निर्णय ले लिया गया है। माना जा रहा है कि इसके बाद कैंची धाम में 15 जून को पिछले वर्ष की तरह ही केवल मंदिर प्रबंधन के लोगों के द्वारा बाबा को प्रसाद चढ़ाया जाएगा। बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
गौरतलब है कि 15 जून को देश के कोने कोने से इस मालपुए के भंडारे में लोग एक हफ्ता पहले से पहुंचने लगते थे अगाध श्रद्धा के कारण यह क्षेत्र पूरे जून माह तक श्रद्धालुओं से भरा रहता था लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी कोरोना संक्रमण के चलते यह मेला टाला गया जिससे श्रद्धालुओं में निराशा व्याप्त हो गई है।




