हल्द्वानी
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती में भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.)के नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में मंडल के सभी बूथों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान श्री पंत ने कहा कि अटल जी हार नहीं मानूंगा के इस वाक्य पर हर एक कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति समर्पित रहने का प्रण लिया। कार्यक्रम मे सभी बूथों में अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ गरीबों को फल वितरित किए गए तथा भाजपा मंडल हल्द्वानी (उ.) की तरफ से एक ट्रक भूसा गौधाम हल्दी खाल में गौ सेवा के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में मेयर जोगिंदर रौतेला,नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे,देवीदयाल आदि थे ।
भाजपा नगर हल्द्वानी ने सुशासन दिवस पर भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा अटल बिहारी बाजपेई के जीवन परिचय और उनके उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला गया और कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत अग्रवाल ने ने भी संबोधित किया ।
लालकुआँ

भारतीय जनता पार्टी मंडल लालकुआं द्वारा विभिन्न वार्डों मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मोत्सव संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी मंडल लालकुआं के मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान,हेमंत नरूला ,अरुण प्रकाश,विनोद श्रीवास्तव,प्रेम नाथ पंडित महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता चौहान सभासद राजलक्ष्मी पंडित आदि ने कवयित्री एवं लेखक आशा शैली को शॉल ओढा कर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजकुमार सेतिया ने किया ।




