लखनऊ
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सीतापुर -लखीमपुर रेल खण्ड पर रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमण्डल मोहम्मद लतीफ खान ने आज 25,000 वोल्ट ए.सी नई विद्युतकर्षण लाइन युक्त रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण किया । तथा वापसी मे लखीमपुर से सीतापुर तक स्पेशल रेलगाड़ी से इस रेलखंड का स्पीड ट्रायलु भी किया सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस रेलखंड पर जल्दी ही विद्युत इंजनों से रेलगाड़ी का संचालन प्रारंभ हो जाएगा ।
आज रेल संरक्षा आयुक्त सुबह लखनऊ से 9:00 बजे चलकर 10:20 पर सीतापुर पहुंचे।


इसके बाद सीतापुर से 10:50 पर चलकर दोपहर 3:25 पर वह लखीमपुर खीरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे उन्होंने सीतापुर से-लखीमपुर स्टेशनों के मध्य आने वाले कर्व, पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग्स, रेलवे लाइन फिटिंग्स, सिग्नल, समपार फाटक तथा पैनल रूम, रिले रूम आदि का गहनता के साथ निरीक्षण किया । निरीक्षण के पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त लखीमपुर रेलवे स्टेशन से 17:20 पर चलकर शाम को 18:00 बजे सीतापुर जंक्शन पहुंच कर स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया तथा ट्रेन ट्रैक को उपयुक्त पाया ।इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक डाॅ0 मोनिका अग्निहोत्री के अलावा मंडल के आला अधिकारी उपस्थित थे ।
गौरतलब है कि सीतापुर लखीमपुर के मध्य विद्युत लाइन तो बिछ जाने के बाद इस रेलखंड पर यातायात तो प्रारंभ हो जाएगा लेकिन लखीमपुर से मैलानी तक अभी भी इस रेलखंड पर जगह-जगह विद्युतीकरण नहीं हुआ है तथा कार्यदाई संस्था को इस रेलखंड पर मार्च तक विद्युत लाइन बिछाने का लक्ष्य दिया गया है लेकिन माला जंगल में वन विभाग के द्वारा अनुमति ना मिलने के कारण यहां पर विद्युतीकरण का काम मंद गति से चल रहा है। इसके अलावा पीलीभीत से भोजीपुरा रेलखंड पर भी विद्युतीकरण होना है ।
गौरतलब है कि काठगोदाम से लखनऊ तक छोटी लाइन के बंद होने के बाद लंबे समय से बड़ी रेल लाइन के लिए प्रतीक्षा की जा रही लेकिन पिछले कई सालों से रेल बजट में कटौती के चलते यह परियोजना कछुआ गति से चल रही है जिससे यहांं के लोग ट्रेनों का लाभ नहीं उठाा पा रहे है ।।




