उत्तराखण्ड

(हल्द्वानी) यहां आयुर्वेदिक पद्धति से होगा इलाज, एक माह के अंदर आएगा अस्तित्व में।

हल्द्वानी

स्टेडियम के पास उत्तराखंड का सबसे बड़ा 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल जल्द मुहूर्त रूप लेकर शुरू होगा नैनीताल उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने आयुर्वेदिक अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को 1 महीने के भीतर अस्पताल के संपूर्ण कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं सांसद अजय भट्ट ने बताया कि यह अस्पताल आयुर्वेद पंचकर्म होम्योपैथी और नेचुरोपैथी के लिए लोगों में वरदान साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  (गृह पूजा) होली के बहाने सियासी संकेत: ‘बाबूजी’ के मंच से उत्तराधिकारी की झलक, लालकुआं विधानसभा में नए समीकरण तेज ।

👉 यह भी पढ़ें बड़ी खबर-: जाने काठगोदाम दून जनशताब्दी एक्सप्रेस, उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस,और ट्रेनें भी रेल प्रशासन है चलाने की तैयारी में इस तारीख से हो सकता है संचालन ।।

बुधवार को स्टेडियम के पास बन रहे तीन मंजिला 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सांसद अजय भट्ट ने बताया कि इस अस्पताल को भारत सरकार द्वारा 90:10 अनुपात पर बजट उपलब्ध करा कर 10 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। सांसद अजय भट्ट द्वारा कार्यदाई संस्था को अगले माह तक इस अस्पताल को पूर्ण रूप से हैंड ओवर करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा बताया गया कि यहां एक समय पर 15 डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे जिसमें होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, पंचकर्म और नेचुरल थेरेपी से बीमार मरीजों का उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पहली बार पंचकर्म थेरेपी दिए जाने वाला पहला अस्पताल होगा। राज्य के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की संजीदगी को देखते हुए सांसद अजय भट्ट ने केंद्र व राज्य सरकार का आभार भी प्रकट किया और यह उम्मीद जताई कि अगले महीने से यह अस्पताल जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वर्तमान में कोरोना महामारी को देखते हुए यहां कोरोना की जांच सहित कई अन्य जांच भी की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  (राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रगतिशील किसान) मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण, आज हुई शुरुआत ।।

Ad
To Top