हल्द्वानी
भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) के वार्ड जवाहर ज्योति दमुआदूंगा में महर्षि बाल्मीकि जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई इस अवसर पर भाजपा नगर हल्द्वानी उत्तर के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत ने महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा बताएं आदर्शों को अपने जीवन में अमल करने को कहा। इसके साथ ही श्री पंत ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री दिनेश रंधावा, पन राम, उमेश सैनी,नआनंद आर्य, चंदन नेगी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी,मनोज लोहनी, नंदलाल आर्य, हरीश बालाजी के साथ मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे । काठगोदाम में नगर मंत्री अनिल चंदोला , पूजा भंडारी, जयदीप चौहान , कॉल टैक्स हाईडिल क्षेत्र में श्रीमती पूनम जोशी , गीता उप्रेती , मल्ली बमोरी, वीरेंद्र देवुपा, सुभाष नगर क्षेत्र में दीप्ति चुफाल , प्रेमलता पाठक , विशाल नेगी द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इसके अलावा ऋषि महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हल्द्वानी के नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में तिकोनिया स्थित वाल्मीकि पार्क में बाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं मिष्ठान वितरण कर उनकी धूमधाम के साथ जयंती मनाई गई कार्यक्रम में नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल नगर उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, राहुल झिगरन इंजी. दिनेश सिंह नगर मंत्री श्रीमती गीता जोशी , नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी प्रतिभा जोशी, नामित पार्षद श्रीमती रेनू टंडन, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश जोशी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




