महामारी ने 24 घंटे में माता पिता और पुत्र की ली जान। परिवार में मचा कोहराम।
Haldwni
लालकुआं में माता पिता के बाद पुत्र की दुखद मौत की खबर से लोग सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि गौलापार क्षेत्र में इस तरह की एक और घटना होने से पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है कुंवरपुर गांव में हुई इस घटना से लोग सकते में हैं साथी कोरोना से 24 घंटे के भीतर माता पिता और जवान बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि गौलापार कुंवरपुर निवासी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदार लाखन सिंह धरियाल और उनके माता-पिता का 10 दिन पहले स्वास्थ्य खराब हो गया था जिसके बाद कोरोना जांच में तीनों लोग पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद तीनों को हल्द्वानी के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां लखन सिंह के 60 वर्षीय माता गीता देवी का शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। तो वही शनिवार को 38 वर्षीय लाखन सिंह की भी मौत हो गई जिसके आधे घंटे बाद लाखन सिंह के पिता 65 वर्षीय नरसिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई बताया जा रहा है कि माता पिता और बेटे तीनों कोरोना संक्रमित थे। लाखन सिंह के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वही एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है तो वहीं आसपास के लोग सदमे में है तथा इस संक्रमण महामारी को लोग जमकर कोस रहे हैं।




