उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-:कर दिया दुराचार युवती ने न्याय के लिए पुलिस से लगाई गुहार, पुलिस पड़ताल में जुटी ।।

हल्द्वानी।
यहां इंद्रानगर में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर घर में घुस कर चाकू की नोक पर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इंद्रानगर की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसके पिता लंबे समय से उन्हें छोड़ कर गांव में रहते हैं। लगभग आठ माह पहले उन्होंने घर पर फोन किया और खैर खबर पूछी। कुछ समय बाद उसी के नंबर से सचिन गुप्ता नामक युवक का फोन आया और इसके बाद दोनों बातें होने लगी। युवती का कहना है कि तीन माह पूर्व सचिन उसके घर में घुस आया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने चाकू की नोक पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। सचिन ने उसकी वीडियो भी बना ली। साथ ही इस बात का जिक्र किसी नहीं करने की धमकी भी दी। साथ ही उसके पिता को भी जान से मारन की धमकी दी। युवती का कहना है कि बीती 12 जून को वह उसके घर में फिर घुस आया और जोर जबरदस्ती की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Ad Ad
To Top