अवैध खनन में लिप्त डंपर सीज किया वन विभाग ने सीज
Haldwni
वन विभाग के लाख प्रयास के बावजूद भी क्षेत्र में रेता बजरी की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामले में आज गौला रेंज के द्वारा गश्त के दौरान टीम द्वारा हाइडिल के पास बाईपास रोड से अवैध उप खनिज ले जाते हुए एक वाहन सीज किया, पकड़ा गया डंपर गौला नदी काठगोदाम क्षेत्र से घोड़ों द्वारा एकत्र कर अवैध उपखनिज रेता लेकर काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर आ रहा था।
वन क्षेत्राधिकारी गौला आर पी जोशी ने बताया कि गौला रेंज की टीम द्वारा हाइडिल के पास बाईपास रोड से उप खनिज लेकर आते हुए वाहन संख्या UK 04CA 7146 को समय 4:58 प्रातः जांच हेतु रोका, वाहन चालक वाहन में लदे हुए उप खनिज के प्रपत्र दिखाने को कहा गया तो चालक द्वारा बताया गया कि उसके पास उप खनिज के कोई भी वैध प्रपत्र नहीं है।वाहन उक्त को बिना वैध प्रपत्र के उप खनिज का अभिवहन करने के अपराध में वाहन स्वामी चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए वन अपराध दर्ज कर वाहन को गौला रेंज परिसर लाकर सीज कर दिया गया है। टीम में प्रमोद बिष्ट,मनोज त्रिपाठी, हेम चंद जोशी, राजेंद्र पालीवाल, हरीश पाठक, भगत सिंह थे।




