उत्तराखण्ड

(हल्द्वानी)लुटेरी दुल्हन से हो सावधान, पांच से की शादी,अब अगले शादी के लिए हुई पति के घर से फरार ।।

हल्द्वानी:
समाज में पति को पत्नी परमेश्वर मानती उसके लिए वह करवा चौथ का व्रत रखकर अपने सुहाग की रक्षा का व्रत लेती है लेकिन यहां एक 22 वर्ष की पत्नी पति को लूट कर चली जाए तो अनायास यही कहा जाएगा कि घोर कलयुग आ गया है।
ऐसा ही एक मामला यह नगर से सटे गोरापड़ाव क्षेत्र में आया जहां दुल्हन अपने दूल्हे की जमा की गई पूंजी को ही लेकर फरार हो गई इस घटना के बाद युवक तो परेशान है ही साथ ही उसने कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार गोरापड़ाव निवासी वेद प्रकाश पुत्र उग्रसेन ट्रक चला कर व मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उसका विवाह रुद्रपुर के भदई पूरा निवासी 22 वर्षीय युवती मुस्कान से सात मार्च को क्षेत्र के ही एक मंदिर में सादगी के साथ संपन्न हुआ मुस्कान का कन्यादान उसकी मुंहबोली मां शीला ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

कोतवाली में दी गई तहरीर में वेद प्रकाश ने बताया कि गत 6 जून को उसकी बीवी मुस्कान अपनी भदईपुरा, रुद्रपुर निवासी मुहबोली मां के साथ इलाज कराने के बहाने चली गई। उसके जाने बाद वेद प्रकाश
को पता चला कि मुस्कान घर से तकरीबन एक लाख रुपये कीमत के जेवरात, 48 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन भी साथ ले गई है। जिस पर उसने अपनी पत्नी को फोन किया लेकिन मुस्कान ने उसे अब कभी वापस नहीं आने की बात कहते हुए उसे भूल जाने के लिए कहा। साथ ही ज्यादा पीछे पड़ने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

जिसके बाद वेद प्रकाश व उसके मामा ने मुस्कान के बारे में जानकारी जुटाई तो उन्हें अपने ठगे जाने का एहसास हुआ तथा जानकारी करने पर पता चला की युवती पहले भी चार अन्य युवकों से शादी कर उनको लाखो का चूना लगा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) यहां जिलाधिकारी ने एक ही झटके में 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त।।

युवक ने कोतवाली पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Ad Ad
To Top