उत्तराखण्ड

(हल्द्वानी)बनभूलपुरा और राजपुरा में कोरोना महामारी को रोकने के लिए लग रहा है शनिवार को टीकाकरण कैंप,

हल्द्वानी
वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड 19 के संक्रमण को प्रभावी रूप से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में विशेष कैंप का आयोजन कर टीकाकरण किया जाएगा।
उपाध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब के प्रयासों से शनिवार 29 मई से मुस्लिम बहुल क्षेत्र बनभूलपुरा के साथ ही राजपुरा में विशेष वैक्सीनेशन टीकाकरण का काम शुरू हो रहा है जानकारी देते हुए श्री नवाब ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज इंदिरा नगर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा लक्ष्मी शिशु मंदिर बरेली रोड तथा राजकीय इंटर कॉलेज राजपुरा में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी उन्होंने बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाएं यह टीका सुरक्षित है तथा लोगों के जीवन की रक्षा के लिए मुफीद है ।
गौरतलब है कि श्री नवाब ने बनभूलपुरा क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए सेंटर खोले जाने के लिए पत्र प्रेषित किया था जिसके एवज में जिलाधिकारी द्वारा इन चार केंद्रों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था कराई है

Ad Ad
To Top