उत्तराखण्ड

सैन्य सम्मान के साथ चित्र शिलाघाट पर हुई शहीद की अंत्येष्टि।

हल्द्वानी
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में पेट्रोलियम के दौरान एक हादसे मे शहीद हो गए सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरु का आज चित्रशाला घाट रानी बाग में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई।इससे पूर्व सूवे के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री अरविंद पांडे एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शहीद के अर्जुनपुर स्थित घर पहुंच कर उसके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया एवं सलामी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) राज्य के इन दो जनपदों में होगी बरसात.बढ़ेगी ठंड, जाने 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान।।

शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पहुंचा तो शहीद की पत्नी मां बच्चे उनके पार्थिव शरीर से लिपट कर रोने लगे पूरा माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोग और गांव वाले सूबेदार यमुना प्रसाद के इस बलिदान के लिए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि देते​ रहे । इससे पूर्व आर्मी कैंप में शहीद यमुना प्रसाद को सैन्य अफसरों ने पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी।उधर चित्रशाला घाट में कबीना मंत्री यशपाल आर्य जिलाधिकारी सविन बंसल ने पहुंचकर शहीद को पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) खाद्य पदार्थों में थूक और गंदगी को लेकर CM धामी गंभीर, FDA ने जारी की गाइड लाइंस ।।

गौरतलब है कि 38 वर्षीय यमुना प्रसाद पनेरु सिक्स कुमाऊँ रेजीमेंट में जम्मू कश्मीर में तैनात थे गुरुवार की सुबह कुपवाड़ा सेक्टर में पेट्रोलियम के दौरान जांबाज योद्धा यमुना प्रसाद शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) पुलिस का ऑपरेशन रोमियो.पहले दिन 58 गिरफ्तार. महिला सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस की बड़ी पहल. रहे मर्यादा में.ऑपरेशन रोमियो रहेगा जारी।।

To Top