अन्य

सेना भर्ती–: आज इतने लोगों ने दी लिखित परीक्षा , इस भर्ती में इतनो को मिलेगा मौका ।

पिथौरागढ़

थल सेना में हुई भर्ती की लिखित परीक्षा आज पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है उक्त जानकारी देते हुए भर्ती निदेशक भर्ती चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ ने बताया कि थलसेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के अधीन 2 मार्च से 10 मार्च तक सेना छावनी रानीखेत में जो सेना भर्ती हुई थी उन अभ्यार्थियों की लिखित परीक्षा जनरल बी0सी0 जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई जो शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई है।
जनरल बी0सी0 जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ में बायोमैट्रिक उपस्थिती के साथ ही कोविड-19 के अंतर्गत जारी सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।परीक्षा में जनपद पिथौरागढ़ एवं चंपावत के कुल 774 अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा दी गई।

Ad Ad
To Top