भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर 07 लाख रू0 के 308 पीस लेडिज सूट तथा 17 थान सूट का कपड़ा बरामद तस्कर रात्रि में अंधेरा होने के चलते हुए फरार।
बनबसा चंपावत
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर के द्वारा अवैध धंधों में लिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को भारी मात्रा में कपड़ा बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है जबकि इस कार्य में लगे तस्करा रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार बीती रात्रि थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत शारदा बैराज पुलिस टीम के द्वारा रात्रि करीब 11.30 बजे लगभग सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति वस्तु की सूचना पर ग्राम फागपूर के पीछे शारदा नदी के अन्तिम छोर रोखड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम ने दबिश दी । इस दौरान रात्रि के अन्धेरे में लगभग 10-12 व्यक्ति कन्धे में कुछ सामान रखकर आते हुए दिखाई दिए जिस पर पुलिस टीम द्वारा उनके उपर टार्च लगायी गयी तो उक्त सभी व्यक्ति सारा सामान छोड़कर नेपाल की ओर दौड़ लगाकर भाग गये। पुलिस टीम द्वारा रात्रि के अन्धेरे में भी काफी दूर तक तस्करों का पीछा किया गया लेकिन रात्रि अन्धेरे के कारण सभी लोग भागने में कामयाब रहे।
इस दौरान मौके पर फेंके गये माल की तलाशी ली गयी तो मौके से 308 पीस लेडिज सूट तथा 17 थान सूट का कपड़ा बरामद किया गया । जिसकी अनुमानित कीमत सात लाख रुपए लगभग आकी गई । पुलिस के अनुसार उक्त माल सम्भवतया कस्टम चोरी कर भारत से नेपाल ले जाया जा रहा होगा ।
पुलिस टीम द्वारा उक्त माल को कब्जे में लेकर गुरुवार को आवश्यक कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।




