चम्पावत
राज्य में जन जागरूकता बढ़ाने के बावजूद भी सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर क्राईम रुकने का नाम नहीं ले रहा है विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से किये जा रहे साइबर अपराधो की रोकथाम भी की जा रही है लेकिन फिर भी कोई ना कोई व्यक्ति इन प्रलोभन का शिकार हो रहा है।
ताजा मामला गौरव कुमार पुत्र देवेन्द्र कुमार, निवासी नागनाथ वार्ड चम्पावत के साथ हुआ जहां एक अज्ञात सायबर ठग ने अपने आप को आर्मी पर्सन बताकर कॉल कर ओएलएक्स सैलिंग साइट पर आई फोन 8+ का एड दिखा कर फोन को बेचने हेतु उसकी कीमत 14 हजार बताई । जिस पर गौरव ओ एल एक्स पर हो रही डील पर विश्वास कर साईबर ठग के खाते में अलग-अलग किस्तों में 3000/रू0, 999/रू0-, 2999/रू0-, 1800/रू0-, 1199/रू0- 2500/रू0-, 2500/रू0-, 999/रू0-, 999/रू0-, 01/रू0-, 01/रू0-, 01/रू0- तथा 820/रु0 कुल 17818रू0 का भुगतान किया गया ।
यह भी पढ़ें👉
बड़ी खबर-: कोरोना को लेकर कोई भी नहीं बरती जाए नरमी, गृह मंत्रालय ने लिखा राज्यों को पत्र।
सायबर ठग द्वारा बार बार पैसे भेजने के अनुरोध पर गौरव को जब शक हुआ तथा उसके द्वारा सायबर ठग को रूपये भेजना बन्द किया गया। अपने आप को ठगी का शिकार होने पर गौरव ने पुलिस को सूचना दी जिस पर हरपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक साईबर सैल चम्पावत के नेतृत्व में साईबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गौरव से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित गूगल पे, फोन पे नोडल तथा सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क कर आवेदक के खाते से निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशि को कार्यवाही कर आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि को फ्रीज करवाया गया। सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क स्थापित कर आवेदक की 12000/-रू0 की धनराशी वापस करा दी गयी है तथा अन्य धनराशी को वापस कराने की कार्यवाही जारी है।




