मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि
हल्द्वानी
वैश्विक महामारी के इस दौर में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन पुरजोर कोशिश किए हुए हैं जिसके चलते जिला प्रशासन ने इस कोरोना संक्रमणकाल में लोगों को अस्पतालों में बेड, प्लाज्मा, ब्लड आदि की दिक्कत न हो, इसके लिए नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। इतना ही नही, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बेहतर परामर्श देने के लिए काउंसलर की भी नियुक्ति की गई है। जो रोजाना सात घंटे लोगो की काउंसलिंग भी करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया इस कंट्रोल रूम में अलग- अलग विभागों के छह कर्मचारियों को तीन शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की डयूटी पर लगाया गया है। उन्होने कहा कि कन्ट्रोल के इन फोन नम्बरों 05946-283470,283433, 283448 पर सम्पर्क करने वाले लोगो को इन कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने यहां काउंसलर अनिल और हिमांशी की भी तैनात की है। जिन्हे रोजाना प्रातः 10 बजे से लेकर सांय 5 बजे तक फोन पर लोगो की काउंसलिंग करनी होगी।




