जल्द होगी SSC GD Constable पद पर भर्ती की घोषणा, 10वीं पास वाले कर सकेंगे अप्लाई
नई दिल्ली:
भारत के हर कोने के ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे हैं. अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. मार्च के महीने में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जीडी कांस्टेबल की भर्तियां शुरू करने जा रहा है.
पिछली बार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के तहत 55000 वैकेंसी निकाली गई थीं. इस साल इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार मई तक आवेदन कर सकेंगे.
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार 10 मई 2021 तक आवेदन कर सकेंगे. एसएससी (SSC) की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, भर्ती परीक्षा 2 अगस्त 2021 से 25 अगस्त 2021 के बीच आयोजित की जाएगी.
जीडी कांस्टेबल की भर्ती के जरिये अभ्यर्थियों की नियुक्तियां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स इंडियन तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल स्पेशल सुरक्षा बल , नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी, असम राइफल सहित अन्य फोर्स में की जाएंगी.
जीडी कांस्टेबल भर्ती पद पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी को 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है.
जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा में रीजनिंग (Reasoning), जनरल इंटेलिजेंस (General Intelligence), जनरल अवेयरनेस (General Awareness) व जनरल नॉलेज (General Knowledge), एलिमेंट्री मैथ्स (Elementary Math) व इंग्लिश/हिन्दी (English/Hindi) विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.
इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा.




