अन्य

सबसे बड़ी खबर–:बिहार से आ रही है दिल दहलाने वाली सूचना, 50 से अधिक लोगों की बिजली गिरने से हुई मौत।

पटना 

पटना, 25 जून: कोरोना वायरस संकट के बीच बिहार से एक बड़ी और दुखद खबर सामनें आई है, जी हाँ! आकाशीय बिजली गिरने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बिहार में आज यानि गुरुवार को आंधी-तूफ़ान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई, उसके बाद आकाशीय बिजली गिरनें से  लोगों की असमय मृत्यु हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। मानव के लिए साल 2020 बहुत बुरा साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।


बिहार के कई जिलों में गुरुवार को बारिश आफत बनकर बरसी है। तेज बारिश और हवा के साथ आकाशीय बिजली का कहर 45 लोगों की जिंदगी ले गया। साथ ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उत्तर बिहार सहित कई जिलों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार और शुक्रवार को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार रो अररिया और किशनगंज जिले को रेड जोन में और पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान , सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा को आरेंज जोन में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, आज भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से गोपालगंज में 14, सीवान में 5, मधुबनी में 6, बांका में 5, भागलपुर में 5, मधुबनी में 7, बेतिया में 2, मोतिहारी में 2 के साथ दरभंगा,शिवहर और समस्तीपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। इसके अलावा बच्ची और महिला समेत कई लोगो के झुलसने की सूचना भी मिल रही है। बताया यह भी जा रहा है कि मरने वाले ज्यादातर लोग खेत में काम कर रहे थे। 

Ad Ad
To Top