उत्तराखण्ड

श्रद्धांजलि–: हर किसी को एएसपी के जाने का है गम, अपनी ड्यूटी के दौरान किए थे 49 केसों के खुलासे, (विशेष)

मुजफ्फरनगर
मंगलवार मुजफ्फरनगर पुलिस के लिए गमजदा रहा 49 घटनाओं को सफलतापूर्वक अनावरण करने वाली एएसपी की दुखद मौत से महकमा पूरी तरह से भावुक दिखा डॉग स्क्वॉयड में पिछले सात वर्षों से तैनात स्निफर डॉग टिंकी’ की बीमारी के चलते मौत सबके लिए कष्टकारी रही
टिंकी ने मुजफ्फरनगर पुलिस के लिए अहम योगदान दिया था पिछले कई माह से पेट की बीमारी से पीड़ित थी लंबी बीमारी के चलते सोमवार रात को टिंकी की मौत हो गई। टिंकी की आंतों में इन्फेक्शन था ।पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने टिंकी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी। पुलिस लाइन में जांबाज डॉग को एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ सिटी राजेश द्विवेदी और पुलिसकर्मियों द्वारा अंतिम विदाई देकर श्रद्धांजलि दी गई सभी ने लंबे समय से टिंकी के साथ अपने कार्य की चर्चा की अनेक घटनाओं का खुलासा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली टिंकी
मानव गंध सूंघकर पल भर में किसी भी संगीन घटना का खुलासा करने में माहिर थीं इसकी काबिलियत के चलते अनेक घटनाओं का खुलासा आसानी के साथ हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रवक्ता संवर्ग समूह ग सेवा, आई बड़ी अपडेट ।।

बताया जाता है कि टिंकी ने मध्य प्रदेश के टेकनपुर स्थित बीएसएफ बेस में प्रशिक्षण हासिल किया था। इसके बाद उसे डॉग स्क्वॉयड में शामिल किया गया था।
पुलिस विभाग में टिंकी को एएसपी की रैंक हासिल हुई थी।पुलिस के अनुसार, जर्मन शैफर्ड नस्ल की मादा डॉग टिंकी ने अपने कार्यकाल में हत्या, लूट, चोरी समेत कई बड़ी से बड़ी घटनाओं का खुलासा किया था। टिंकी ने छह वर्ष के अपने कार्यकाल में 49 घटनाओं का खुलासा किया था।

Ad Ad
To Top