उत्तराखण्ड

शहीदी दिवस–: याद किए गए सरदार उधम सिंह, इन्होंने मारी थी जनरल डायर को गोली,

गदरपुर।
देश की आजादी के लिये अपने प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानी​ शहीदे आजम सरदार ऊधम सिंह को उनके शहीदी दिवस पर याद किया गया इस दौरान उत्तराँचल पंजाबी महासभा गदरपुर ने 2 मिनट का मौन रखकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांबोज धर्मशाला स्थित शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा ने अमर शहीद को सच्चा देशभक्त बताया उन्होंने पंजाबी महासभा का आह्वान किया कि हम सभी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर एक सशक्त भारत वर्ष निर्माण के लिए आगे बढ़ना चाहिए।
इस दौरान श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अध्यक्ष कृष्णलाल सुधा, महामंत्री संजीव झाम, कोषाध्यक्ष कृष्णलाल अनेजा, संगठनमंत्री अंकुर चावला, अशोक छाबड़ा, सतीश अनेजा, प्रदीप फुटेला, राकेश अरोरा, टेकचंद काम्बोज, गौरव बत्रा, विजय अरोरा, नमित झाम, सुरेंद्र पोपली, अशोक धीर, सुरेंद्र छाबड़ा, पारस धवन, रवि सचदेवा, चिराग मुरादिया, सुरजीत बत्रा आदि लोग उपस्थित थे।

To Top