उत्तराखण्ड

व्हाट्सएप चैटिंग ले डूबी व्यापारी को,बना हनी ट्रैप का शिकार,पुलिस ने आज किया गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, यहां का है मामला ।।

रुद्रपुर
रुद्रपुर पुलिस ने हनी ट्रैप के एक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जबकि तीन लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है ।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि बीते रोज 10 जून को लालकुआं निवासी यामीन पुत्र यासीन निवासी गोला रोड लालकुआं के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया जिस पर यामीन को बताया कि वह रुद्रपुर से पूजा बोल रही है और उसे दोस्ती करना चाहती है इसके बाद दोनों में व्हाट्सएप चैटिंग हुई जबकि पूजा ने यामीन से कहा कि उसके माता पिता नैनीताल घूमने गए हैं वह 12 जून को घर में अकेली है पूजा ने मोहम्मद यामीन को रुद्रपुर आने के लिए कहा जिस पर मोहम्मद यामीन अपनी मोटरसाइकिल से 12 जून को अपने दोस्त जाहिद के साथ रुद्रपुर पहुंचा तथा दिन में 12:00 बजे पूजा यामीन को विशाल मेगा मार्ट के पास मिली बाद में उसने जाहिद को एक घंटे बाद वापस आने की बात कहकर वहीं पर इंतजार करने को कहा तथा पूजा और यामीन मोटरसाइकिल में बैठकर शांति विहार कॉलोनी के एक दो मंजिला मकान में चले गए पूजा ने बातों ही बातों में दरवाजे पर चिटकिनी लगाने का बहाना बनाया लेकिन उसने चिटकिनी नहीं लगाई
।तथा पूजा और यामीन के बंद कमरे में कमरे में 4 व्यक्तियों ने एकदम दरवाजा खोल कर कमरे में वीडियो बनाना प्रारंभ कर दिया तथा एक अपने को पूजा का चाचा तथा एक मकान मालिक बता रहा था जिसके बाद एक ने तमंचे को दिखाते हुए उन्होंने दस लाख की डिमांड की रुपए ना देने पर वीडियो वायरल करने व पुलिस को बुलाने की धमकी देने लगे इसी दौरान कमरे में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने हुए एक व्यक्ति भी पहुंचा जिसे दीवान नाम से बुलाया जाता है इन लोगों के द्वारा यामीन के साथ मारपीट गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी तथा दस लाख की डिमांड की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)ग्राफिक एरा अस्पताल ने लगाया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ।।


इस घटना के बाद यामीन ने तुरंत अपने दोस्त को फोन लगाकर घटनाक्रम बताकर पैसे की व्यवस्था करने को कहा तथा और लालकुआं में बिना नंबर की कार के साथ आकर दुकान से ₹27 हजार रुपए ले गए तथा बाद में उक्त लोगों ने यामीन को अशोका लीलैंड के पास छोड़ दिया।
इस दौरान घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी पुलिस ने तहरीर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कुलविंदर सिंह मोनू दीवान सिंह को आज भूरारानी रोड रेलवे फाटक से गिरफ्तार करने में सफलता पाई जिनके कब्जे से मोबाइल, पैसा व टियागो कार पुलिस ने अपने कब्जे में ली है जबकि पुलिस बाकी फरार चल रहे बलवीर पूजा और दीपा को सरगर्मी से तलाश रही है।

Ad Ad
To Top